भारत पाक क्रिकेट सीरीज के लिए नहीं है माहौल, सीमा पार से हो रहा है संघर्ष विराम का उल्लंघन- सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने कहा- भारत पाक में क्रिकेट सीरीज के लिए नहीं है माहौल, पाक लगातार कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि मौजूदा हालातों में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेले जाने की संभावना से इनकार किया है। सुषमा कहा कि इसके लिए अनुकूल माहौल नहीं है क्योंकि पाक की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है। सुषमा ने विदेश मंत्रालय से जुड़ी एक सलाहकार समिति की एक बैठक में संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए मानवीय पहलुंओं पर विचार किया जा सकता है जिसमें महिलाएं और ज्यादा उम्र वाले कैदियों की रिहाई शामिल है। लेकिन पाक की ओर से लगातार किए गए जा रहे संघर्ष विराम के कारण दोनों देशों के बीच माहौल सही नहीं है, ऐसे में सीरीज नहीं शुरू हो सकती है।

संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी

संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 800 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। हालांकि हिजबुल कमांड बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हिंसा में कमी आई है। वहीं वानी की मौत क बाद से ही भारत और पाक के रिश्ते पटरी पर नहीं लौट सके हैं। भारत ने पाक पर कश्मीर में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा दिए थे

बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा दिए थे

गौरतलब है कि बीते साल 25 दिसंबर को कुलभूषण जाधव की मां अवंती और पत्नी चेतनकुल जब उनसे मिलने गई थीं, तो पाकिस्तान के अधिकारियों ने सुरक्षा के नाम पर कुलभूषण की मां और पत्नी कपड़े तक बदल दिया गया, सलवार कुर्ता पहनने को मजबूर किया गया, जबकि मां हमेशा साड़ी पहनती हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कुलभूषण की मां-पत्नी के चूड़ी और बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा दिए। जो कि बेहद ही शर्मसार करने वाला कदम था।

कुलभूषण का परिवार रहा परेशान

कुलभूषण का परिवार रहा परेशान

कुलभूषण के परिवार के साथ की गई ज्यादती के चलते देश में गुस्सा है। कुलभूषण का परिवार भी मुलाकात के बाद काफी परेशान रहा। इतना ही नहीं उनके एक रिश्तेदार ने कहा कि परिवार इस मुलाकात पर कोई बात नहं करना चाहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+