कोरोना से लड़ाई में भारत को मिला इजराइल का साथ, दिल्ली आएगी वैज्ञानिकों की टीम

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अब भारत को इजराइल का साथ मिला गया है। आने वाले हफ्ते में भारत और इजराइल मिलकर एक एंटी कोविड-19 अभियान का नेतृत्व करेंगे। साथ ही दोनों देशों के वैज्ञानिक रैपिड टेस्टिंग किट पर भी साथ काम करेंगे।

corona

मामले में ट्वीट करते हुए भारत में इजराइल के दूतावास ने लिखा कि आने वाले हफ्तों में इजराइल के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय भारत के साथ मिलकर एंटी कोविड-19 सहयोग अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके लिए तेल अवीव से नई दिल्ली एक स्पेशल फ्लाइट आएगी। जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और R&D टीम के सदस्य होंगे, जो के. विजय राघवन और DRDO के साथ मिलकर एक रैपिड किट विकसित कर रहे हैं, ये किट 30 सेकेंड में कोरोना वायरस का रिजल्ट दे देगी।

दूतावास के मुताबिक पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच कोरोना को लेकर तीन बार फोन से बातचीत हुई है। दोनों ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे की मदद का भरोसा दिया था। जिस वजह से वे संयुक्त तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूतावास के मुताबिक भारत में एक मिलियन से ज्यादा कोरोना केस आ गए हैं, जिस वजह से पीएम मोदी अपने अस्पतालों को उन्नत बनाना चाहते हैं। इसमें इजराइली कंपनियां भारत की मदद करेंगी। वहीं कोविड-19 के शुरूआती प्रकोप के दौरान मेडिकल गियर, मास्क और दवाइयों के लिए भारत ने इजराइल को विशेष छूट दी थी। इस वजह से अब वो भारत की मदद को आगे आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+