भारत और चीन के बीच सैन्य अधिकारियों की लद्दाख में अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय सेना और चीनी सेना के अधिकारियों की एक बैठक लद्दाख में एलएसी के साथ दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में हुई। बैठक अहम मुद्दों को लेकर थी।

India China Army Meeting: भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच मंगलवार (16) मई को सैन्य स्तर की अहम बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के मेजर जनरल स्तर के अधिकारी शामिल हुए। ये बैठक एलएसी (LAC) के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में की गई। बैठक में अधिकारियों के बीच एलएसी पर चल रहे गतिरोध पर चर्चा हुई। हालांकि रक्षा सूत्रों ने इसे एक नियमित बैठक कहा है।
सैन्य अधिकारियों के बीच भारत चीन की बैठक को लेकर एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मेजर जनरल स्तर पर भारतीय सेना और चीनी सेना के अधिकारियों की एक बैठक आज लद्दाख में एलएसी के साथ दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे गतिरोध को हल करने के तरीकों पर चर्चा की गई। ये बैठक नियमित प्रकृति की थी।
गलवान में झड़प के बाद से गतिरोध
भारत चीन सीमा विवाद को लेकर कई दौर की वार्ता विफल रही है। भारत और चीन के बीच वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी। बाद में शांति की पहल के बाद नरमी आई थी। लेकिन बाद में जब पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में पैट्रोग पॉइंट-15 फिर विवाद में तल्खी आई थी। बीते साल दिसंबर में दोनों देशों के सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आमने-सामने आ गए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications