INDIA गठबंधन में कौन होगा PM पद का दावेदार? ममता बनर्जी ने बैठक से पहले दिए अहम संकेत

I.N.D.I.A Alliance PM Candidate: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराने के लिए कांग्रेस समेत अन्‍य विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन बनाया है। भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) में शामिल सभी राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार कौन होगा इस पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 19 दिसंबर को गठबंधन की बैठक के पहले इसको लेकर बड़ा हिंट दिया है।

India alliance

मीडिया ने सोमवार को जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से जब सवाल पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन सीट-बंटवारे, पीएम पद के उम्‍मीदवार के नाम जैसे मुद्दों पर कार्रवाई करने में देर कर रहा है?

इसका जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहावत बोल दी "देर आए दुरुस्त आए"। इसके साथ ही पशिृम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार तय किया जाएगा।

बता दें बंगाल सीएम ममता बनर्जी चार दिवसीय यात्रा पर दिल्‍ली यात्रा पर आईं हुई हैं। दिल्‍ली यात्रा के दौरान ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के सांसदों से मिलने और विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्‍सा लेने का कार्यक्रम शामिल है।

हालांकि ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के बीच तीन-तरफा गठबंधन संभव है।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर को I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक दिल्‍ली में आयोजित होगी। I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक का एजेंडा कई है जिसमें से एक विष्य पर ये बैठक केंद्रित होगी।

विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक में एजेंडा "मुख्य सकारात्मक एजेंडा" विकसित करना, सीट साझा करना और संयुक्त रैलियां आयोजित करने का कार्यक्रम इंडिया ब्लॉक के सामने मुख्य चुनौतियों में से एक होगा जिसे इसकी अगली बैठक में लिया जाएगा। बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में पार्टियां एकता थीम - "मैं नहीं, हम" के साथ आगे बढ़ने का इरादा रखती हैं।

यह बैठक हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की पृष्ठभूमि में हो रही है, जहां उसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा।

दिल्‍ली पहुंची टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने कहा

किसी को बिल्ली के गले में घंटी जरूर बांधनी चाहिए। अगर उनके पास वास्तविक चीजें हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल में उनके पास केवल दो सीटें हैं। मैं बात करने और चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+