INDIA गठबंधन की बैठक संपन्न, SIR के विरोध में जंतर मंतर में करेंगे प्रोटेस्ट, सरकार को घेरने की रणनीति तैयार
INDIA bloc meeting: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है, जिसके मद्देनज़र विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। शनिवार को इस गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कई दलों के नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाना था। हालांकि, इस बैठक में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया। 'देश बचाओ, बीजेपी हटाओ' के नारे के साथ आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बता दें वर्तमान में इस गठबंधन में 24 राजनीतिक दल शामिल हैं ।बैठक के दौरान, कई नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया और इस मामले में अभी तक न्याय न मिलने पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि सरकार इस हमले को रोकने में खुफिया जानकारी के स्तर पर विफल रही है।
पीएम मोदी मानसून सत्र में मौजूद रहे और जवाब दें
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानसून सत्र में उपस्थित रहना चाहिए और विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'अघोषित आपातकाल' के कारण लोगों के मताधिकार खतरे में हैं। इसके खिलाफ जंD करने की योजना है।
इन 8 प्रमुख मुद्दों पर बनाई गई रणनीति
बैठक में जिन 8 प्रमुख मुद्दों पर रणनीति बनाई गई, जिसमें पहलगाम आतंकी हमला और खुफिया तंत्र की विफलता, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सुरक्षा चिंता, सीज़फायर और उस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया (ट्रंप का बयान), भारत की अमेरिका, चीन और पाकिस्तान को लेकर विदेश नीति , डिलिमिटेशन (सीमा पुनर्निर्धारण) से जुड़े सवाल, पिछड़े वर्गों और दलितों पर अत्याचार, अहमदाबाद विमान हादसा और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग शामिल हैं।
लेफ्ट ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
तमिलनाडु से राज्यसभा के पूर्व सदस्य डी राजा ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने केरल के सीपीएम और आरएसएस की तुलना की थी। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।
INDIA गठबंधन की ऑनलाइन बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?
इंडिया गठबंधन की शनिवार की बैठक जयन्त पाटिल, जयराम रमेश, एमए बेबी (सीपीएम), प्रोफेसर केएम कादर (आईयूएमएल), पीके कुन्हालीकुट्टी (आईयूएमएल), हेमन्त सोरेन (झामुमो), तेजस्वी यादव (राजद), तिरुचि शिवा (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राहुल गांधी (कांग्रेस), सोनिया गांधी (कांग्रेस), रामगोपाल यादव (एसपी), डी राजा (सीपीआई), एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी), उद्धव ठाकरे (एसएस), संजय राऊत (एसएस), उमर अब्दुल्ला (नेकां), तिरुमावलन (वीसीके), जोस के मणि (केरल कांग्रेस) जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए।
मानसून सत्र में मोदी सरकार लाने वाली है ये 8 विधेयक
इस मानसून सत्र में मोदी सरकार 8 नए विधेयक लाने की तैयारी में है। इनमें आयकर विधेयक, कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, मणिपुर जीएसटी (संशोधन) विधेयक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications