INDIA एलायंस ने दिग्गज नेताओं को सौंपी अभियान की कमान, जानें किसको मिली क्या जिम्मेदारी
इंडिया एलायंस की मुंबई बैठक संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन काफी एक्शन में आ चुका है। बैठक में गठबंधन ने समितियां बनाने का ऐलान किया था। वहीं इस बैठक के 24 घंटे बाद गठबंधन में शामिल दलों के दिग्गन नेताओं के बीच जिम्मेदारियों का बटंवारा कर दिया है।

विपक्ष के इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूूसिव एलयांस (INDIA) ने विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
- DMK के तिरुचि शिवा और PDP के डॉ. मेहबूब बेग को अभियान समिति के सदस्य नियुक्त किया है।
- डीएमके के दयानिधि मारन और आरएलडी के रोहित जाखड़ को सोशल मीडिया के लिए कार्य समूह के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
- कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके और पवन खेड़ा, कांग्रेस को मीडिया के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
- ए राजा, डीएमके को रिसर्च के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
गौरतलब है कि मुंबई में 1 सितंबर को संपन्न हुई बैठक में गठबंधन का किसी को संयोजक तो नहीं बनाया गया लेकिन 13 नेताओं की एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई हैं। जिसमें बिहार सीएम शरद पवार, डिप्टी सीएम तेेजस्वी यादव, के सी वेणुगोपाल, टीआर बाबू, अभिषोक बनर्जी, राघव चड्ढा, जावेद अली खान, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, संजय राउत, जावेद अली खान, ललन सिंह, हेमंत सोरेन शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा इस बेठक में जहां वन नेशन वन इलेक्शन के विरोध की रणनीति बनाई गई। हालांकि मुंबर्द मीटिंग के बाद वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस ने इसके बारे में कोई बात नहीं कि केवल पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications