सुरक्षति कोना खोज रहे निर्दलीय विधायक को भाजपा में मिली शरण

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली पर भगवा रंग चढ़ने लगा है हालांकि विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। उठापटक से भरे ऐसे माहौल में अब पिछली विधानसभा के सदस्य व निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन सुरक्ष‍ित कोना खोजते नजर आये। ऐसे में उनहें आख‍िर कार भाजपा में शरण मिल गई। वे ग्रामीण दिल्ली की मुंडका सीट से विधायक थे, और अब सेफ जगह पर आ गये हैं।

Rambir Shokeen

शौकीन ने भाजपा का दामन थामा, इसका सबसे बड़ा कारण है मोदी फैक्टर जिसका असर दिल्ली में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मुंडका से अपना उम्मीदवार बना सकती है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक और दूसरे नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कारण यह है कि देश के बाकी भागों की तरह दिल्ली में भी मोदी लहर साफ तौर पर दिख रही है।

केजरीवाल के विधायक भाजपा में?

सूत्रों का कहना है कि रोहिणी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग और तिमारपुर से विधायक हरीश खन्ना भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन दोनों ने नेता अरविंद केजरीवाल से मिलकर साफ कर दिया कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

हालांकि इन दोनों नेताओं के चुनाव ना लड़ने की वजह का तो खुलासा नहीं हो पाया है, पर जानकार कह रहे हैं कि ये दोनों पार्टी नेताओं से बार-बार कह रहे थे कि फिर से चुनाव से बचा जाए। चुनाव होने की हालत में पार्टी पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी। पर पार्टी ने इनकी एक नहीं सुनी।

अभी आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी चुनाव लड़ने से मना कर सकते हैं। वजह वही है। पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र नाम की तो कोई चीज बची नहीं है। सारे फैसले केजरीवाल या मनीष सिसोदिया करते हैं।

उधर, भाजपा राजधानी की मुस्लिम बहुल सीटों से मुसलमानों को टिकट देने के लिए उम्मीदवार तलाश कर रही है। उसके कार्यकर्ता मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंपर्क में जुट गए हैं। भाजपा के नेता मकूसद अहमद ने बताया कि मुसलमानों के मन में भी मोदी को लेकर जिस तरह की भ्रांतियां फैलाई गई थीं वह अब नहीं रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+