'मुझे विश्वास है कि साथ मिलकर हम...', इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
Giorgia Meloni On Independence Day: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत को उसके 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। इटली की पीएम मेलोनी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए लिखा है कि इटली और भारत के बीच गहरा संबंध है और ये ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा।
सोशल मीडियया पोस्ट एक्स पर जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, '78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं भारत के लोगों और खासकर से इस पेज को फॉलो करने वाले कई भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इटली और भारत के बीच गहरा संबंध है और मुझे विश्वास है कि साथ मिलकर हम आने वाले वक्त में और महान उपलब्धियां हासिल करेंगे। हमारी रणनीतिक साझेदारी भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।'

ये भी पढ़ें- Green Hydrogen: क्या है ग्रीन हाइड्रोजन? जिसका भारत को हब बनाना चाहते हैं PM मोदी, क्या होगा इससे फायदा
दुनियाभर के अन्य नेताओं ने क्या कहा?
जॉर्जिया मेलोनी के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी भारतवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं भेजी हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ''सभी भारतवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान आपकी गर्मजोशी भरा स्वागत याद है और मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं।''
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बयान में कहा, ''मुझे विश्वास है कि मॉस्को में हमारी हालिया वार्ता के बाद हुए समझौतों का लगातार कार्यान्वयन बहुआयामी रूसी-भारतीय सहयोग के आगे विकास में योगदान देगा।''
ये भी पढ़ें- 'मोदी ने अपनी कुंठा जरूर दिखाई है लेकिन...', पीछे की पंक्ति में बैठे राहुल गांधी तो भड़की कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications