Independence Day Fashion Trend: आजादी के मौके पर लुक्स में ना छोड़ें कोई कमी, ट्राई करें ये शानदार फैशन टिप्स

आजादी का जश्न हर तरफ हो रहा है। जिधर देखो तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ऐसे में आप क्यों पीछे रहें। आजादी के इस शानदार मौके पर आप तिरंगे के रंग में रंगकर इसे फैशन चट दे सकते हैं। कैसे, चलिये जानते हैं।

तिरंगे के रंग में रंगने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर तिरंगा कलर वाले कपड़ों से लेकर अपने मेकअप को भी स्पेशल बना सकते हैं।

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आप सबसे पहले तो मेकअप काफी शानदार कर सकते हैं। इसके लिए आप आंखों में आईशैडो लगाते हैं तो आपको सिर्फ तीन रंग ही चाहिए होंगे। आप केसरिया सफेद और हरे रंग के आईशैडो से आंखों को ट्राइकलर से स्मोकी लुक भी दे सकते हैं। ये देखने में काफी शानदार लगेगा।

इसके अलावा कपड़ों की बात की जाए तो अगर आप एक महिला हैं तो आप सफेद, केसरिया और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी या फिर कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। सफेद रंग की कुर्ती बड़े ही आराम से आपको मार्केट में मिल जाएगी। इसके साथ ही आप केसरिया रंग का दुपट्टा और हरे रंग का पायजामा ट्राई कर सकती हैं।

मर्दों की बात की जाए तो वे पैंट शर्ट में इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं। ये देखने में काफी शानदार लगेगा। आप चाहें तो केसरिया रंग का कोट और उसके साथ सफेद रंग की शर्ट और हरे रंग की पैंट कैरी कर सकते हैं। ये आपको ट्राईकलर लुक देगा और आप आजादी के दिन काफी फैशनेबल लगेंगे।

आपको अगर बच्चों को कुछ अलग लुक देना है तो मार्केट में कई तरह के हैडबेंड्स मिलते हैं, जो ट्राईकलर के होते हैं। ये हैडबेंड्स आपको ट्राईकलर लुक देने में पूरी मदद करेंगे। और बच्चों में ये काफी सुंदर भी दिखते हैं। इसे आप खुद भी ट्राई कर सकती हैं, जिससे आप काफी अट्रैक्टिव और ट्रेंडी लगेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+