'मेरे प्रिय परिवारजनों...', पीएम मोदी के संबोधन में क्यों छाए रहे ये तीन शब्द
PM Narendra Modi Speech on Independence Day: हिन्दुस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को मंच से संबोधित किया। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान मंच से बोले गए उनके तीन शब्द छाए हुए है।
ध्वजारोहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बार-बार अपनापन दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोध के दौरान देशवासियों को'मेरे प्रिय परिवारजनों...' कहकर संबोधित किया। 'मेरे प्रिय परिवारजन' ये तीन शब्द पीएम मोदी के द्वारा मच बार-बार कह गए।

पीएम मोदी द्वारा बार-बार 'मेरे प्रिय परिवारजनों...' का इस्तेमाल किए जाने के बाद ये तीन शब्द पूरे संबोधन के दौरान छा रहे। तो वहीं, अब ये तीन सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधिन की शुरूआत करते देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी।
साथ ही, कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं। इतना बड़ा विशाल देश, 140 करोड़ मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन... आज आजादी का पर्व मना रहे हैं। मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को इस महान पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
कहा कि मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा। जिन जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सभी को आदर पूर्वक नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बार-बार देशवासियों को मेर परिवजन कहते हुए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्रिय परिवारजन इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications