'देश के विकास में बाधक परिवारवाद', बिना नाम लिए लाल किले से पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार
Independence Day 2023: आज लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने दसवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी संबोधन में PM मोदी ने विरोधियों का बिना नाम लिए जमकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के पास बहुत सारे विकास के अवसर हैं और वो तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है लेकिन मैं अपने 140 करोड़ के परिवारजनों से अपील करता हूं कि वो देश की तीन बुराइयों का डटकर सामना करें और ये तीन बुराइयां हैं- 'भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण'।

पीएम मोदी ने कहा कि 'भ्रष्टाचार ने देश को दीमक की तरह नोंच लिया है लेकिन साल 2014 के बाद से देश में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण तीनों देश के विकास में बाधक हैं,परिवारवादी पार्टियां का जीवन मंत्र Party of the family, by the family, for the family यही है, जो कि योग्तया को आगे नहीं बढ़नी देती हैं। तीसरी बुराई तुष्टिकरण है जिसने देश के मूलभूत चिंतन को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन हमें इन तीनों के खिलाफ पूरे बल के साथ लड़ना होगा।'
लोगों और देश का शोषण करती हैं...
उन्होंने कहा कि ' ये बुराइयां लोगों और देश का शोषण करती हैं, हमें यथासंभव बड़े प्रयासों से इन्हें जड़ से उखाड़ने की जरूरत है।' पीएम मोदी ने कहा कि 'आज देश में अवसरों की कमी नहीं है, आप जितने अवसर चाहेंगे आपको मिलेंगे, देश में हर दिशा में विकास हो रहा है। चाहे विज्ञान हो, कृषि हो , साइंस हो या फिर तकनीकी, हर क्षेत्र में हमारे लड़के-लड़कियां कमाल कर रहे हैं।'
देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
उन्होंने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मैं आज लालकिले के मंच से ये बोलता भी हूं कि जब हम आजादी के स्वर्णिम वर्ष में कदम रखेंगे तो देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा।
ये भारत... न रुकता है, न थकता है, न हांफता है...
उन्होंने कहा किवो गारंटी देते हैं कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगा। पीएम मोदी ने कहा कि 'आज का भारत नया है, आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये भारत... न रुकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है।'












Click it and Unblock the Notifications