Independence Day: भारत के नाम अंतरिक्ष से आया ये पैगाम, तस्वीर में दिखा दिल्ली का नक्शा

Independence Day 2023: अंतरिक्ष से भारत के एक पैगाम आया है। जिसमें दिल्ली की तस्वीर के साथ दुनिया भर के भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं गई हैं।

Independence Day 2023: संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने अंतरिक्ष से दिल्ली की तस्वीर के साथ दुनिया भर के भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अमीराती अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने मंगलवार को भारत को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अंतरिक्ष से दिल्ली की एक तस्वीर साझा की।

नेयादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर 11 भारतीय भाषाओं में "नमस्ते" के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए तस्वीर साझा की। नेयादी ने कैप्शन में लिखा कि दुनिया भर के सभी भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आपके साथ अंतरिक्ष से भारत की राजधानी नई दिल्ली की तस्वीर साझा कर रहा हूं।

Independence Day 2023

साल 2018 में, अल नेयादी को हज्जा अल मंसूरी के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले दो अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में चुना गया था। इस साल, नेयादी अभियान-69 के दौरान स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब अंतरिक्ष यात्री बने। यह ऐतिहासिक घटना 29 अप्रैल, 2023 को हुई, जो 7 घंटे लंबे स्पेसवॉक के अंत का प्रतीक थी।

भारत ने मनाया अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस

भारत ने आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' थीम के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+