Independence Day 2023: बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह का महत्व सिखाने के 5 बेहतरीन तरीके
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है। स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालयों में देश की आजादी के जश्न मनाया जाएगा, सभी इस दिन को लेकर उत्साहित हैं। देशवासी 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत जोश और जुनून के साथ मनाएंगे। 15 अगस्त का दिन भारत में 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन क अंत और स्वतंत्रता की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसके साथ ही बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से परिचित कराना छोटी उम्र से ही उनमें देशभक्ति की भावना और ऐतिहासिक जागरूकता पैदा करने का एक शानदार मौका होता है। आइए जानते हैं वो तरीके जिनके माध्यम से हम बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में आर्कषक तरीके से सिखा सकते हैं।

कहानी सुनाना
बच्चों को कहानी सुनना पसंद आता है इस मौके पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानी सुना सकते हैं। इसके लिए अपनी कॉलोनी या अपार्टमेंट में एक कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न परिवारों के सदस्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान के बारे में कहानियां पढ़ सकते हैं। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ परिवार और पड़ोसियों के साथ विशेष जुड़ाव भी विकसित होगा।
देशभक्ति फिल्में एक साथ देखें
बच्चों को फिल्म देखना भी बहुत पसंद होता है और फिल्मों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। तो स्वतंत्रता दिवस अपने प्रियजनों को इकट्ठा करके पसंदीदा देशभक्ति फिल्में दिखाए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें। गांधी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, शहीद, मंगल पांडे - द राइजिंग समेत अन्य फिल्में बच्चों को दिखाई जा सकती है।
ऐतिहासिक स्थलों पर घुमाने ले जाएं
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल और स्मारक हैं, जिनमें लाल किला, जलियांवाला बाग, गांधी आश्रम और अन्य शामिल हैं। इन स्थानों की यात्रा न केवल आपके बच्चों को स्वतंत्रता के संघर्ष के बारे में सिखाने के लिए एक अच्छा अवसर होगा।
झंडारोहड़
स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अहम होता है तिरंगा फहराना। ऐसे में अपने समुदा, स्कूल में ध्वजारोहण समारोह में बच्चों को शामिल करें। अधिनियम के प्रोटोकॉल और महत्व को समझाइये। इस मौके पर झंडे में तीन रंग केसरिया, हरा, सफेद क्यों है, इसके बारे में बताएं और बच्चों को झंडे के महत्व और उससे संबंधित नियमों को बताए।
देशभक्ति के गीत और कविताएं गाएं
15 अगस्त की सुबह ऐ मेरे वतन के लोगों या मेरे देश की धरती की देशभक्ति धुन हर 15 अगस्त को हर ओर सुनाई देती हैं।बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों वाली अंताक्षरी के खेल खेल सकते हैं। इसके साथ ही अपने बच्चे को प्रत्येक गाने के बोल और उसके पीछे का वास्तविक अर्थ भी समझाए। वहीं डांस प्रोग्राम भी देशभ्क्ति के गाने पर बच्चों से करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications