कांग्रेस ने निकाली 'आजादी गौरव यात्रा', प्रियंका ने कहा- इसका मकसद जिनकी वजह से हम आजाद हुए उन्हें याद करना है
नई दिल्ली, 15 अगस्त: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में 'आजादी गौरव यात्रा' निकाली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद यही है कि जिन देशवासियों, नेताओं ने इस देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर की और जिनकी वजह से हम आज़ाद हैं उनको याद करें। हम एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी की 'आजादी गौरव यात्रा' के तहत गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Recommended Video

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने अपने ही मंत्रियों और उनके पुत्रों पर हमला किया, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शोभा नहीं देता। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री से लोग आज आठ साल का रिपोर्ट कार्ड दिए जाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनके संबोधन से निराशा ही हाथ लगी। पवन खेड़ा ने से कहा, ''आज का दिन यह नहीं है कि राजनीतिक बातें की जाएं, लेकिन कुछ परंपराएं बदली जा रही हैं और यह करने वाले प्रधानमंत्री स्वयं हैं। पिछले आठ वर्षों से प्रधानमंत्री अपने ही शब्दों के शिकार होते चले जा रहे हैं और वह बहुत थके हुए दिखाई दे रहे थे।''
राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कहा, "भारत के लिए, हमारी बहुत प्यारी मातृभूमि, प्राचीन, शाश्वत और हमेशा-नई, हम अपनी श्रद्धेय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम उसकी सेवा के लिए खुद को नए सिरे से बांधते हैं।" इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications