IND vs NZ: गौतम गंभीर को मैच के लिए ट्रोल कर रहे हैं यूजर, जानिए क्या आ रहे हैं कमेंट

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: दुबई में आज शाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 राउंड का मुकाबला होना है। टी20 विश्व कप का यह 16वां सुपर-12 राउंड मैच है। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति का मुकाबला है। क्योंकि, दोनों ही टीमें अपना पहला मैच पाकिस्तान के हाथों हार चुकी हैं। आज जो भी टीम हारेगी उसका सेमी फाइनल में जाना मुश्किल हो जाएगा।। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान अंतिम चार में अपनी जगह बना चुका है। पिछले मैच में पाकिस्तान ने जिस तरह से भारत को 10 विकेटों से हराया था, उसकी टीस अभी भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को परेशान कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स सुबह से ही पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को ट्रोल करने लगे हैं और उन्हें मैच से संबंधित कोई भी टिप्पणी नहीं करने के लिए कह रहे हैं।

'धोनी के अनुभव पर काफी कुछ टिका है'

'धोनी के अनुभव पर काफी कुछ टिका है'

अंग्रेजी अखबार टीओआई के लिए लिखे एक आर्टिकल में गौतम गंभीर ने कहा है कि टीम इंडिया के लिए यह एडवांटेज है कि टी20 वर्ल्ड कपं में पूर्व कप्तान एमएस धोनी उसके मेंटोर हैं। उन्होंने कहा है, 'मेरे हिसाब से एमएस धोनी और उनके अनुभव पर बहुत कुछ टिका है। ड्रेसिंग रूम में वह बहुत ही अनुभवी कमान हैं। वह विराट कोहली का मार्गदर्शन कर सकते हैं कि संकट की स्थिति में कैसे खेलें। मैं नहीं जानता कि धोनी और कोच रवि शास्त्री में भूमिका कैसे बंटी है, लेकिन अगर विराट पर उनका प्रभाव है तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। मैं विराट के लिए किसी क्रैश कोर्स की तरकीब का सुझाव नहीं दे रहा हूं, लेकिन अगर आज के गेम में धोनी का ज्यादा दखल रहा तो यह अच्छा रहेगा।'

हार्दिक पांड्या को लेकर 'गंभीर' सलाह

हार्दिक पांड्या को लेकर 'गंभीर' सलाह

गंभीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक सलाह दे दी कि यदि हार्दिक पांड्या बॉलिंग के लिए अनफिट हैं तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाना चाहिए और ईशान किशन को प्लेइंग-11 में लाना चाहिए। उनके मुताबिक 'कॉम्बिनेशन के नजरिए से मैं इस बात पर जोर दूंगा कि हार्दिक पांड्या को तभी खेल में लाना चाहिए, जब वो बॉलिंग कर रहे हों। नहीं तो उनकी जगह ईशान किशन को लाना चाहिए। अश्विन सिर्फ भुवनेश्वर कुमार की जगह पर खेल सकते हैं।......' यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा है कि 'यदि मैं वहां होता तो मैं जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती से बॉलिंग की शुरुआत करवाता।'(ऊपर की दोनों तस्वीरें-फाइल)

गंभीर को सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल

लेकिन, शायद गंभीर को यह अंदाजा नहीं है कि सोशल मीडिया के कुछ यूजर को उनका ये एक्सपर्ट कमेंट पसंद नहीं आता। गुरुजीस्कूल ट्विटर हैंडल पर उनका एक मीम डालकर कमेंट में लिखा गया है, 'अगर हम भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच जीतना चाहते हैं, तब हमें इस आदमी को शांत रखना पड़ेगा।' इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा है, 'अब यही करना बचा है। थोड़ा लेट हो गए पर कोई नहीं...' इसपर एक और यूजर ने प्रतिक्रिया दी है, 'हां भाई यही करना है, क्या लेट भाई?'

इसे भी पढ़ें- वह एक अनुभवी गेंदबाज है, लेकिन मैं शार्दुल को देखना पसंद करूंगा : लक्ष्मण

'अब सबको गंभीर हो जाना है...'

भाजपा नेता का एक और मीम क्रिशभाटिया333 नाम के हैंडल से डाला गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अब सबको गंभीर हो जाना है...' सैयद_महाद के हैंडल से जवाब में प्रतिक्रिया दी गई है, 'भज्जी के लिए भी ऐसा है, कोई 2 लाख ज्यादा दे दो और चुप बैठा दो बस...' फिलोमैथएमके ट्विटर हैंडल ने इसके जवाब में लिखा है,'नहीं हम भज्जी के लिए ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वह सेक्युलर है और अच्छा है, जबकि गंभीर कम्युनल है...दोनों के बीच में अंतर है, जो तुम नहीं समझ सकते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+