Nagaland Election Result 2023: नागालैंड के सीएम नेफ्यू रिओ 15,551 मतों से जीते

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो 15,551 वोटों से जीत दर्ज कराई है। नेफ्यू रियो को 16749 मत प्राप्त हुए है तो उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू 1198 मत प्राप्त हुए हैं।

Nagaland Election Result

Nagaland Election Result 2023 Update: नागालैंड के मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP गठबंधन के उम्मीदवार नेफ्यू रियो उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। नेफ्यू रियो ने 15,551 वोटों से चुनाव जीता है। नेफ्यू रियो को 16749 मत प्राप्त हुए है तो उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू 1198 मत प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर नेफ्यू रियो के खिलाफ कांग्रेस के सेईविली साचू ने चुनाव लड़ा था। इन दोनों के अलावा इस सीट पर कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था।

अगर राउंड वाइज बात करें तो NDPP गठबंधन के उम्मीदवार नेफ्यू रियो को पहले राउंड में 3797 वोट मिले थे। तो कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू को मात्र 88 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में नेफ्यू रियो को 2907 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू को 222 वोट मिले। तीसरे राउंड में नेफ्यू रियो को 2468 वोट मिले, तो सेईविली साचू को 417 वोट प्राप्त हुए। चौथे राउंड की बात करें तो नेफ्यू रियो को 3332 वोट प्राप्त हुए है तो कांग्रेस सेईविली साचू को 216 मत।

पांचवें राउंट की बात करें तो नेफ्यू रियो को 1492 मत मिले, तो सेईविली साचू को 52 मत। छठे राउंड में नेफ्यू रियो को 1650 वोट मिले तो सेईविली साचू को 83 वोट मिले सके। सात और आखिरी राउंड की मतगणना में नेफ्यू रियो 1103 मत प्राप्त हुए तो उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू को 120 मत प्राप्त हुए। वहीं, नोटा को 87 वोट मिले। आपको बता दें, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं और NDPP गठबंधन के उम्मीदवार है।

नेफ्यू रियो ने सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थे। आपको बता दें, कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफ्यू पांच बार विधायक रह चुके हैं। रियो के खिलाफ कांग्रेस के सेईविली साचू ने चुनाव लड़ा। इन दोनों के अलावा यहां कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू का यह पहला चुनाव है।

नेफ्यू रियों के नेतृत्व वाला गठबंधन 12 सीटों पर आगे
नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 60 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में नेफ्यू रियों के नेतृत्व वाले NDPP (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी) गठबंधन 12 सीटें जीत चुकी है और 12 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी ने 7 सीटें जीती है और 5 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) 1 सीट पर आगे चल रही है तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 1 सीट पर जीत चुकी है 2 सीट पर आगे चल रही है।

वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) 2 सीटों पर जीत चुकी है। कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर जीत चुकी है और 5 सीटों पर आगे चल रही है। निर्देलीय उम्मीदवार भी 3 सीटों पर जीत चुके है 1 सीटों पर आगे चल रहे है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 2 सीटों पर जीत चुकी है 3 सीटों पर आगे चल रही है। उम्मीद है कि शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Recommended Video

    Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Result: Tripura में BJP को बढ़त, Meghalaya- Nagaland में कौन |

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+