पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली-NCR में ठंडक, कोहरे और शीतलहर से परेशान हुए लोग
नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है, शिमला में हुई बर्फबारी ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है और ये कंपकंपी तब और बढ़ गई जब आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से पारा और नीचे गिर गया है, इससे दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

आपको बता दें कि कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण समूचे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब पारा लगातार गिरेगा और ठंड बढ़ेगी, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 0.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई है, इससे न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई और यह 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का असर आस-पास के इलाकों में भी होगा।

आज सुबह उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। तो वहीं बुधवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसने पर्यटकों और स्थानीय होटल कारोबारियों के चेहरे पर चमक ला दी, मौसम विभाग ने बताया कि शिमला में अब तक 6.8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहां बर्फबारी अब भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications