कर्नाटक में आयकर विभाग का कई जगहों पर छापा, मिली थी खुफिया जानकारी

नई दिल्ली। आयकर विभाग की टीमें कर्नाटक के हासन, मांड्या, बेंगलुरू में छापेमारी कर रही हैं। यह छापेमारी पुख्ता जानकारी के आधार पर की जा रही है। जानकारी मिली थी कि कुछ उद्योगपतियों ने जो पैसा कमाया है उसे घोषित नहीं किया और ना ही इसका कर चुकाया। इन लोगों के पास अघोषित संपत्ति है। जिन उद्योगपतियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उसमे रियल स्टेट व्यापारी, पत्थर तोड़ने वाले, सरकारी ठेके से पैसा कमाने वाले , पेट्रोल पंप, मिल, को ऑपरेटिव बैंक चलाने वाले शामिल हैं।

income tax

आयकर विभाग की टीमों ने हासन में पांच घरों पर छापेमारी की है, जबकि बेंगलुरू के एक घर और मांड्या के भी एक घर में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। साथ ही आयकर विभाग की टीमों ने इन उद्योगपतियों के घर, ऑफिस पर भी छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी मांड्या के मद्दुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और जेडीएस नेता नगारत्ना स्वामी के ठिकानों पर की गई है। साथ ही जिला पंचायत के दूसरे सदस्यों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग की टीमों ने राज्य सरकार के मंत्री सीएस पुत्तराजू और उनके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को हिटलर से भी ज्यादा बुरा बताया था। यही नहीं मध्य प्रदेश में भी आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी के यहां छापेमारी की थी। ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उसके सहयोगी अश्विन शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+