जयपुर एयरपोर्ट पर मिला 12 करोड़ का सोना-चांदी, कोई नहीं आया लेने
जयपुर: आयकर विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट से करीब 12 करोड़ रुपए का सोना और चांदी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अभी तक इसको लेने कोई नहीं आया है। इस मामले में अधिकारियों ने कहा है जिसकी ज्वेलरी है, वो कागज दिखाएं और इसे ले जाए। इस संबंध में आयकर विभाग ने कहा है कि कागज न दिखाने पर ज्वैलर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: मछली बेचकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान दिए डेढ़ लाख रुपये

बताया जा रहा है कि सारी ज्वेलरी 200 किलो सोना और 3500 किलो चांदी के रूप में हैं जबकि 50 किलो जेवरात को लेकर अभी भी मामला अटका हुआ है क्योंकि इससे संबधित कागजात नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, मंबई में एग्जिबिशन के लिए जयपुर से 150 किलो सोने की ज्वेलरी भेजी गई थी लेकिन वापसी पर ये 200 किलो पाई गई। अब आयकर विभाग अतिरिक्त ज्वेलरी के कागजात की मांग कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि ये सारी ज्वेलरी मुंबई से जयपुर के लिए बुक की गई थी। वो लोग केवल बिना कागजात के अतिरिक्त ज्वेलरी की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी को जब्त नहीं किया है बल्कि इसकी जांच की जा रही है कि इसके कागजात हैं या नहीं। इसके लिए तमाम ज्वैलर्स से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मांग, केरल बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा












Click it and Unblock the Notifications