राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मांग, केरल बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा
नई दिल्ली: केरल में पिछले कई दिनों से बाढ़ और भारी बारिश के कारण स्थिति भयावह हो गई है। केरल में अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लाखों लोग राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। वहीं, सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, 500 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। केरल में लाखों लोग प्रभावित हैं और सैकड़ों जानें जा चुकी है। वहीं, केरल कांग्रेस के पीसी चाको का बयान भी आया है। चाको ने कहा कि केरल में हालात बहुत खराब हैं। यहां के लोगों को मदद की सख्त जरुरत है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जो कुछ किया जा रहा है, वो सराहनीय है लेकिन और भी मदद की जरुरत केरल को है।
वहीं, पीएम मोदी ने भी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और इस दौरान सीएम विजयन और केंद्रीय मंत्री अल्फोंस भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की। इसके अलावा उन्होंने 500 करोड़ के अतिरिक्त राहत पैकेज की घोषणा भी की।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, 3 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी












Click it and Unblock the Notifications