जानिए, अब तक आयकर विभाग ने कितने पैसे किए हैं जब्त

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार नोटबंदी से बाद से यानी 9 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक कुल मिलाकर 390 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से ही आयकर विभाग लगातार छापे मार रहा है और पैसे जब्त कर रहा है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार नोटबंदी से बाद से यानी 9 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक करीब 390 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं।

money

वहीं दूसरी ओर 2614 करोड़ रुपए की अघोषित आय घोषित की गई है। नोटबंदी के बाद से 14 दिसंबर तक आयकर विभाग की तरफ से 586 एक्शन लिए जा चुके हैं। जब्त किए गए पैसों में 316 करोड़ रुपए की पुरानी करंसी है, जबकि 77 करोड़ रुपए की नई करंसी है। इस तरह से कुल 393 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं।

नोटबंदी के बाद ही है सख्ती

9 नवंबर से लागू हुई नोटबंदी के बाद से ही आयकर विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया था, जिसके चलते ये पैसे जब्त किए गए हैं। सरकार ने नोटबंदी के बाद अपने काले धन को सफेद करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए यह कदम उठाया है, जिसके तहत इनती बड़ी मात्रा में रकम जब्त की गई है।

डिजिटल पेमेंट पर जोर

केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आयकर विभाग डिजिटल पेमेंट ट्रेनिंग और जागरुकता फैलाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा- हम एनआईईएलआईटी के कुल 10,670 केन्द्रों के जरिए 3 लाख छात्रों को ट्रेनिंग देंगे। इसके अलावा 37 लाख प्रोफेशनल्स को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के 56 केन्द्रों के जरिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा- हमारे पास करीब 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर हैं। हम डिजिटल पेमेंट को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण स्तर के एंट्राप्रेन्योर को ट्रेनिंग देंगे। इस समय करीब 14 लाख ग्रामीण स्तर के एंट्राप्रेन्योर कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं, जिन्हें देश के 500 जिलों में स्थित 76,500 ब्लॉक में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वे अन्य लोगों को ट्रेनिंग देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+