सरकार बदलते ही मुश्किल में शरद पवार, चुनावी शपथ पत्र को लेकर आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 01 जुलाई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के बदलते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की मुश्किले बढ़ गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस 2004, 2009, 2014 और 2020 में दायर चुनावी हलफनामों के संबंध में भेजा गया है। गुरुवार 30 जून को आयकर विभाग से मिले नोटिस की खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला है।

Income Tax department has sent a notice to NCP chief Sharad Pawar

आयक विभाग से मिले नोटिस पर शरद पवार ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'मुझे 2004, 2009, 2014 और 2020 में दायर चुनावी हलफनामों से संबंधित एक प्रेम पत्र (लव लेटर), आयकर विभाग से एक प्रेम पत्र मिला है।' पवार को मिले नोटिस पर पार्टी के चीफ प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पूछा, 'महाराष्ट्र सरकार में बदलाव के बाद पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को 2004, 2009, 2014 और 2020 के चुनावी हलफनामों के लिए आईटी नोटिस मिला है। क्या यह महज संयोग है या कुछ और?'

Recommended Video

    Eknath Shinde के Maharashtra CM बनते ही BJP पर क्या बोले sanjay raut | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सितंबर 2020 में इसी तरह का नोटिस मिला था, जिसमें उनके चुनावी हलफनामों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और सुप्रिया सुले को जारी इसी तरह के नोटिस पर बोलते हुए पवार ने कहा था, "वे कुछ लोगों से प्यार करते हैं"। बता दें कि पवार के करीबी और शिवसेना सांसद संजय राउत को भी मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय से दूसरा समन मिला है और उनके शनिवार को पेश होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+