सियासी संकट के बीच आयकर विभाग का राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रह सियासी संकट के बीच आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के नेता राजीव अरोड़ा खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने जयपुर स्थित राजीव अरोड़ा के आम्रपाली कार्यालय में छापेमारी की। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं के अलग-अलग ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। कंग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर के के घर और ऑफिस में भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। बता दें कि राजीव अरोड़ा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सदस्य हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : CM Ashok Gehlot के करीबियों के घर IT का छापा | वनइंडिया हिंदी
    raid

    जानकारी के अनुसार आयकर विभाग राजस्थान के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। राजस्थान में जयपुर, कोटा, दिल्ली और मुंबई में आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी कर चोरी की शिकायतों के बाद की जा रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आयकर विभाग की छापेमारी में कौन-कौन नाम शामिल हैं। बहरहाल आयकर विभाग की ओर से इन छापेमारियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

    कांग्रेस कार्यालय में पायलट के पोस्टर्स को हटाए गए

    तो वहीं दूसरी ओर ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट के खिलाफ लड़ाई का मन बना लिया है। सचिन पायलट के बागी तेवरों को देखते हुए जयपुर में कांग्रेस कार्यालय में पायलट के पोस्टर्स को हटा दिया गया है। सचिन पायलट के खुलकर बगावती तेवर दिखाए जाने के बाद पार्टी कार्यालय से उनके पोस्टर को हटा दिया गया है। बता दें कि सचिन पायलट ने कहा था कि प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है, तकरीबन 30 विधायक उनके समर्थन में हैं।

    दिल्ली में डेरा जमाए हैं पायलट

    गौरतलब है कि सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं, जानकारी के अनुसार उनके साथ 12 विधायक भी हैं। सचिन पायलट ने कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया जो कि अशोक गहलोत की अध्यक्षता में उनके घर पर हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+