बर्ड फ्लू के मामलों पर बोले मनीष सिसोदिया- घबराने की जरूरत नहीं सरकार उठा रही जरूरी कदम

नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों से आ रहीं बर्ड फ्लू के फैलने की खबरों के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में अन्य राज्यों से लाकर बेचे जाने वाले प्रोसेस्ड मीट पर पाबंदी लगा दी है। आज सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदि

नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों से आ रहीं बर्ड फ्लू के फैलने की खबरों के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में अन्य राज्यों से लाकर बेचे जाने वाले प्रोसेस्ड मीट पर पाबंदी लगा दी है। आज सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि, लोगों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है सरकार इसे रोकने के लिए तमाम जरूरी कदम उठा रही है।

Recommended Video

    Bird Flu: Delhi सरकार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले Packaged Chicken पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    manish sisodia

    उन्होंने कहा कि, "हम दिल्ली में मिले बर्ड फ्लू (bird flu) के मामलों का रिव्यू कर रहे हैं और अधिकारियों से मामलों की अपडेट ले रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि यदि हम अभी तक की परिस्थिती की बात करें तो केवल और केवल संजय लेक की बत्तखों के लिए गए सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहां कार्रवाई की जा रही है और उस इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों से उस इलाके में जाने और वहां फैले बत्तखों के पंखों को हाथ लगाने की मनाई की गई है।"

    उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा और कहीं कोई चिंता की बात नहीं है। अभी कुछ और सैंपल्स जालंधर भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि, "मैंने सुबह अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी परिस्थिति का रिव्यू किया और मैं इस रिव्यू के आधार पर लोगों से कहना चाहता हूं कि लोगों को पैनिक होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हमारी सरकार इसके फैलाव को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।"

    यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मरे पक्षियों के सैंपल निकले पॉजिटिव

    मनीष सिसोदिया के अनुसार, "हाल ही में एहतियात के और पर सरकार ने दिल्ली के बाहर से आने वाले लाइव स्टॉक (मुर्गे) पर पाबंदी लगा दी थी। इसके अलावा दिल्ली की मुर्गा मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया था और आज सुबह ही हमने फैसला किया है कि दिल्ली के बाहर से आने वाले प्रोसेस्ड मीट (चिकन) को बाहर से लाकर दिल्ली में नहीं बेचा जा सकेगा।" उन्होंने कहा कि,"चाहे वो लाइव स्टॉक हो या प्रोसेस्ड मीट दोनों तरह के मीट को दिल्ली में बेचने पर पाबंदी रहेगी। ताकि यदि किसी बर्ड में फ्लू है तो उसे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने से रोका जा सके।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+