कोरोना के वार से महाराष्ट्र त्रस्त, पिछले 24 घंटों में 91 पुलिसकर्मी निकले पॉजिटिव

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजदू भारत में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8,380 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 193 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,82,143 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5166 तक जा पहुंचा है। इसमें 89,995 एक्टिव केस हैं, वहीं 86,984 मरीज ठीक हो चुके हैं, देश में कोरोना का रिकवरी रेट 47.8 फीसदी है।

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में 91 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

जबकि कोरोना से सबसे ज्यादा त्रस्त महाराष्ट्र है, जहां पर कोरोना संक्रमितों की तादाद 65 हजार के पार चली गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां अब तक 65,168 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2,197 तक जा पहुंचा है, तो वहीं महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 91 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक कुल 2,416 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 26 की मौत हो चुकी है, फिलहाल 1421 मामले सक्रिय हैं।

तमिलनाडु में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

तो वहीं कोरोना से लगातार जूझ रहे तमिलनाडु सरकार ने भी लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों को 8 जोन में बांटा जाएगा। वहीं, अब लॉकडाउन के दौरान आवाजाही के लिए ई-पास जरूरी नहीं है। कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और थिरुवल्लूर जिले के 7 जोन और चेन्नई के 8 जोन में सार्वजनिक परिवहन प्रतिबंधित है। वहीं, आईटी कंपनियां और आईटी-सक्षम सेवाएं 20 फीसदी कर्मचारियों (अधिकतम 40 व्यक्तियों) के साथ कार्य कर सकती हैं। जबकि वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 68 हजार से ज्यादा हो गई है। संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 60 लाख 99 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 27 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

वक्त रहते भारत ने लिया बड़ा फैसला: पीएम मोदी

इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदीपीएम मोदी के मुताबिक सरकार ने सही वक्त पर सभी जरूरी फैसले लिए हैं, जिस वजह से कोरोना भारत में ज्यादा नुकसान नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में सबसे बड़ी भागीदारी सेवा धर्म ही है। पीएम मोदी ने कहा कि कल से अनलॉक-1 शुरू हो रहा है। इस दौरान अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा चल पड़ेगा और सभी उद्योग धंधे भी खुलने लगेंगे। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, ताकी कोरोना से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+