भूकंप से हिल गया तंजानिया, 11 लोगों की मौत
अफ्रीका। तंजानिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 11 लोगों के मरने की खबर है। इस भूकंप में लगभग 192 लोग घायल हुए हैं। इमारतों के धराशायी होने से मलबे के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

यूगांडा और रवांडा की सीमाओं से सटे तंजानिया के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर डाली गई इस भूकंप की तस्वीरों से पता चलता है तंजानिया के बुकोबा शहर में काफी नुकसान हुआ है।
बुकोबा शहर की आबादी लगभग 70,000 है और घायलों की ज्यादा संख्या इसी क्षेत्र से हैं। इस भूकंप को सुदूर केन्या तक महसूस किया गया।
भूकंप से भारी तबाही
बुकोबा जिले के कमिश्नर ने इस बारे में बताया कि शहर में भूकंप से भारी तबाही मची है। अभी तो सिर्फ 11 के मरने और 192 के घायल होने की सूचना है। लेकिन जैसे जैसे हमें और सूचना मिलेगी वैसे वैसे इस भूकंप से हुए जान माल के नुकसान का पता चलेगा। मरने वालों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
बुकोब शहर की कई इमारतें धराशायी हो गई हैं और उस मलबे के अंदर कई लोगों के दबे होने का आशंका है। शहर के अस्पताल घायलों से भर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications