तस्वीरों में: नौजवानों की नज़रों से कैसी है ये दुनिया
सामाजिक मुद्दे किस तरह हमारी जिंदगियों को आकार देते हैं?
किशोर फ़ोटोग्राफ़रों के एक ग्रुप ने अपने कैमरे के ज़रिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की.
14 से 18 साल की उम्र के इन फ़ोटोग्राफ़रों ने दुनिया में हो रहे बदलावो को तस्वीरों में कैद किया और दिखाया कि कैसे इन बदलावो का असर उनपर, उनके परिवार, दोस्तों और समुदायों पर हो रहा है.
सबसे बेहतरीन तस्वीर का खिताब 16 साल की मैडी टर्नर के नाम रहा. मैडी ने मीडिया में विविधता को दर्शाया है.
अपनी तस्वीर में उन्होंने मीडिया और फैशन उद्योग में नस्लीय विविधता के प्रतिनिधित्व की कमी को उजागर करने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा, "ये तस्वीर दिखाती है कि विविधता की कमी कैसे लोगों को अपनी त्वचा के रंग के प्रति संकोची बना सकती है."
इसके अलावा भी कुछ और तस्वीरें जो कई बदलावों को बयां कर गईं.
PATRICK WILKINSON
तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications