कोरोना संकट के बीच दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। करोना मरीजों की बढ़ती संख्या जहां सरकार की चिंता बढ़ा रही है तो वहीं अब एक और खतरा दिल्ली के सिर पर मंडराने लगा है । खूफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट पर है। गाड़ियों, बसों, टैक्सी और गेस्ट हाउसों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। खूफिया एजेंसियों ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से कुछ आतंकी राजधानी दिल्ली में घुसने की फिराक में हैं।

Recommended Video

    Delhi Police हाई अलर्ट पर कश्मीर से दिल्ली में घुसने की फिराक में आतंकी | वनइंडिया हिंदी
     दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश

    दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश

    देश की राजधानी दिल्ली में कुछ आतंकी घुसने की फिराक में हैं। खूफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया है। इंटेलिजेंस एजेंसी से मिली इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। खबर के मुताबिक जम्मू कश्मीर से कुछ आतंकी बस, कार, टैक्सी से राजधानी दिल्ली में घुसने की कोशिश में हैं। इस जानकारी के बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

    हाई अलर्ट पर पुलिस

    हाई अलर्ट पर पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा को सख्त कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी है। खास कर कश्मीर नंबर की गाड़ियों को पुलिस सघन तलाशी के बाद ही जाने दे रही है। वहीं बाहरी दिल्ली के नॉर्थ जिले के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजरे बनाए हुए हैं। खूफिया विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि जम्मू कश्मीर से दिल्ली में घुसने वाले आतंकी बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने की फिराक में हैं। दिल्ली पुलिस ने इस अलर्ट के बाद सभी डीसीपी, साइबर सेल, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच को अलर्ट पर रखा है।

    बड़ी आतंकी साजिश रच रहे हैं दहशतगर्द

    बड़ी आतंकी साजिश रच रहे हैं दहशतगर्द

    खूफिया विभाग की सूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर से 4 से 5 आतंकी दिल्ली से निकल रहे हैं। ये आतंकी राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के इरादे से घुस रहे हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में भारतीय सेना ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया है।

    1 जुलाई से बदल जाएगा ATM से कैश निकालने का नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+