लुधियाना की रामलीला में नवाज शरीफ 'रावण' तो हाफिज सईद 'मेघनाद'

लुधियाना। भारत-पाक के बीच सीमा पर तो तनाव है ही, लेकिन दोनों मुल्कों के रिश्तों में खटास का असर रामलीला पर भी दिख रहा है। यहां तक कि रावण और मेघनाद के पुतलों के चेहरे भी इस बार बदल गए हैं।

nawaz

उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में 19 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ एक गुस्सा है। पाकिस्तान की सरकार पर आतंकियों को पनाह देने की वजह से भारतीय गुस्से मे हैं।

उरी हमले के बाद से ही देशभर में जगह-जगह पाकिस्तान ने पीएम नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहील शरीफ के पुतलों को आग के हवाले किया जा रहा है।

अब सड़क पर पुतले जलाके विरोध करने से एक कदम और आगे बढ़ते हुए लुधियाना की आजाद दशहरा कमेटी ने रावण और मेघनाद के पुतलों को पाक पीएम नवाज शरीफ और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद का चेहरा दे दिया है।

saeed

स्कूल माफिया को जलाएंगे लुधियाना के अभिभावक

कमेटी ने दशहरा के मौके पर आज शाम जलने वाले रावण के पुतले को नवाज शरीफ और सईद को मेघनाद बनाया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में कई जगह पाक पीएम का पुतला जलाया जाएगा।

एक तरफ लुधियाना में पाक के पीएम का पुतला जलेगा तो वहीं स्कूल माफियाओं का पुतला भी आज शाम जलता दिखेगा। लुधियाना के अभिभावक संघ ने आज दशहरा के मौके पर स्कूल माफिया का पुतला जलाने का फैसला किया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी पोस्टरों लगे थे, जिनपर पाक के पीएम को रावण दिखाया गया था, जबकि भारत के पीएम मोदी को राम और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को मेघनाद दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+