खाने में देरी को लेकर लड़ने लगा शराबी पति, पत्नी ने मूसल से उतार दिया मौत के घाट
गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पति ने मूसल से अपने पति की हत्या कर दी। पति पत्नी से खाने में देरी को लेकर झगड़ रहा, जिससे पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने लोहे के मूसल से पति के सिर पर मार दिया। पति की मौके पर मौत हो गई।
गांधीनगर। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पति ने मूसल से अपने पति की हत्या कर दी। पति पत्नी से खाने में देरी को लेकर झगड़ रहा, जिससे पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने लोहे के मूसल से पति के सिर पर मार दिया। पति की मौके पर मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जूनागढ़ के रणिंगपर गांव में एक पति-पत्नी के बीच झगड़ ने खूनी रूप ले लिया। खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद में पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। केशोध पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर एमए वाला के अनुसार सोमवार को 45 वर्षीय जगदीश झाला और उनकी 40 वर्षीय पत्नी शांति झाला की तीखी बहस हुई। जगदीश की शराब पीने की आदत को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, लेकिन सोमवार को ये ज्यादा बढ़ गया।
सोमवार की दोपहर जब जगदीश ने शांति से खाने की मांग की तो उसने उसे इंतजार करने को कहा। खाने में देरी को लेकर जगदीश काफी गुस्सा गया और उससे लड़ाई करने लगा। इस बात से शांति को इतना गुस्सा आया कि उसने लोहे के मूसल से जगदीश के सिर पर वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।
शांति के 19 साल के बेटे हिरेन झाला की शिकायत पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: गो हत्या के शक में मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 25 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications