तरुण तेजपाल का ई-मेल: 'मूड फ्लर्टी था और हम वल्‍गर बातें कर रहे थे'

नई दिल्‍ली। महिला पत्रकार के साथ यौन उत्‍पीड़न के मामले में फंसे तहलका के पूर्व संस्‍थापक और संपादक तरुण तेजपाल पर गुरुवार को गोवा की अदालत ने आरोप तय कर दिया। दरअसल गोवा पुलिस को होटल से मिली सीसीटीवी फुटेज ने पीड़िता के बयान में बताए गए तथ्यों की पुष्टि की है। आइए आज आपको उन ईमेल्‍स के बारे में बताते हैं जो उस वक्‍त पीडि़ता ने तरुण तेजपाल को किया था। आपको बता दें कि ये ईमेल्‍स लीक हो गए थे और इसमें दोनों उसी घटना के बारे में जिक्र कर रहे थे। एक ब्‍लॉग पर इन मेल्‍स को पब्‍लिश किया गया था।

तरुण तेजपाल का ई-मेल: 'मूड फ्लर्टी था और हम वल्‍गर बातें कर रहे थे'

तरुण तेजपाल ने कहा था- फ्लर्टी मूड में हुई थी घटना

तरुण तेजपाल ने लड़की को पहला मेल भेजा था। इस मेल में तरुण ने माफी मांगते हुए लिखा था ''घटना हल्‍के-फुल्‍के और फ्लर्टी मूड में हुई थी।'' मेल में तेजपाल ने आगे लिखा कि हो सकता है मैंने हालात को समझने में गलती की हो। इस मेल के जवाब में लड़की ने तेजपाल को बुरी तरह लताड़ा।

तुम याद करो उस मनहूस रात को

मेल में तेजपाल ने लिखा ''जहां तक उस मनहूस रात की बात है, तुम याद करो तो हम नशे में, हंसी-मजाक और फ्लर्टी अंदाज में इच्छाओं और सेक्स के बारे में बात कर रहे थे। हम उस तूफानी शाम को हुई मुलाकात को याद कर रहे थे, जब मैं ऑफिस में बादलों को देख रहा था। मैं यह भी बताना चाहता हूं कि एक मौके पर तुमने कहा था कि आप बॉस हैं। इस पर मैंने कहा कहा था कि इससे तब तो और भी अच्छी बात है। लेकिन उसी दौरान मैंने कहा था कि इससे मेरे और तुम्हारे बीच के किसी रिश्ते का कोई लेना-देना नहीं है।''

आपने सिर्फ सेक्‍स सब्‍जेक्‍ट पर बात की कभी काम पर नहीं

उस रात बातें न तो फ्लर्ट से भरी थीं और न नशे में की गई थीं। आप सेक्स और इच्छाओं के बारे में बात कर रहे थे, क्योंकि आप मुझसे बात करते वक्त अक्सर वही सब्जेक्ट चुनते हैं। अफसोस कि आपने कभी मेरे काम के बारे में बात नहीं की। और अगर आपने उसे पढ़ने के लिए वक्त निकाला होता, तो आपकी हिम्मत नहीं होती मेरा यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने की। आपको इस बात का भी अंदाजा होता कि इस सब के बाद मैं चुप बैठने वाली नहीं हूं। उस रात हमने किसी 'तूफानी शाम के बादलों' की चर्चा भी नहीं की थी। मैं तो आपके साथ अपनी उस पहली स्टोरी के बारे में बात करना चाहती थी, जो एक रेप से बचने वाली लड़की के बारे में आपके साथ लिखी थी।

इसके अलावा कई और मेल हैं जिनमें तरुण तेजपाल ने पीडि़ता को समझाने की कोशिश की लेकिन वो उन्‍हें लताड़ती रही। इसके बाद एक मेल में तरुण ने माफी मांगने की भी बात की। तरुण तेजपाल ने पीडि़ता को काम करने का लालच देते हुए कहा था कि मैं चाहता हूं कि तुम पहले की तरह ही तहलका के लिए काम करो और शोमा को रिपोर्ट करती रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+