Connaught Place वाले इलाके में रात 7 बजे के बाद नहीं मिलेंगी बस, कई बसों का रूट भी बदला गया

नई दिल्ली। Transport service on new year: देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस वाले इलाके में रात 7 बजे के बाद बसों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कई बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली परिवहन विभाग ने दी है। आपको बता दें नए साल को लेकर दिल्ली सरकार काफी सख्त दिखाई दे रही है और कोरोना वायरस एवं उसके नए स्ट्रेन से बचाव के लिए भीड़भाड़ को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

cannaught palce, Connaught Place, bus, buses, delhi, new year 2021, delhi buses, delhi transport department, बस, दिल्ली, कनॉट प्लेस, नया साल 2021, दिल्ली बस, दिल्ली परिवहन विभाग

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि नए साल (31 दिसंबर, 2020) के मौके पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात 9 बजे के बाद निकास पर प्रतिबंध लग जाएगा। हालांकि आखिरी ट्रेन के चलने तक लोगों के प्रवेश करने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। ऐसे में इस इलाके या यहां के आसपास आने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। दिल्ली पुलिस ने भी बुधवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि यह नियम निजी और सरकारी सभी तरह के वाहनों पर लागू होंगे। सभी नियम गुरुवार रात 8 बजे के बाद लागू हो जाएंगे। कनॉट प्लेस और इसके आसपास के इलाकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि किसी के शराब पीने की जानकारी हासिल करने को लेकर इस साल कोविड-19 के कारण एल्कोमीटर का इस्तेमाल नहीं होगा। अगर कोई गलत तरीके से गाड़ी चलाता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि मंडी हाउस गोल चक्कर से कोई भी वाहन कनॉट प्लेस की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही बंगाली मार्केट गोल चक्कर, रंजीत सिंह फ्लाईओवर (बाराखंभा रोड-टॉल्सटॉय मार्ग क्रॉसिंग) के उत्तरी फुट, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग और मुंजे चौक (न्यू रेलवे स्टेशन) के पास चेम्सफोर्ड रोड पर भी अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार की ओर से भी दो दिन के लिए (31 दिसंबर से 1 जनवरी) नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, जो रात 11 बजे से सुबह के 6 बजे तक लागू रहेगा।

भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद अब तक Coronavirus के नए स्ट्रेन के 25 केस मिले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+