बिहार में दौड़ रहा बीजेपी का रथ, नहीं जल पा रही लालू की लालटेन

bihar
पटना। लोकसभा चुनाव की जंग को प्राथमिकता देते हुए बिहार में हर राजनीतिक दल में बाहरी उम्मीदवारों को तवज्जो दी गई थी। सत्तारुढ जदयू ने 13 सीटों पर बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं भाजपा ने 10 सीटों पर, राजद ने चार, कांग्रेस ने दो और लोजपा ने एक सीट पर बाहरी उम्मीदवार उतारा था।

  • ताजा रुझान में बीजेपी को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • लोजपा के चिराग पासवान, जमुई से आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस को ले दे कर 1 सीट मिली है।
  • सारण सीट से राबड़ी देवी पीछे चल रही हैं।
  • पटना सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा सभी को 'खामोश' करते हुए आगे चल रहे हैं।
  • हाजीपुर सीट पर लोजपा के राम विलास पासवान सभी को पछाड़ते दिख रहे हैं

  • BJP+ 28
    RJD+ 7
    JDU+ 5
    Others 0
    Awaited 0

यह भी पढ़ें- ख‍िसक गया कांग्रेस का गढ़

राजद ने 27 सीटों में से चार पर बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 12 सीटों पर चुनाव लडने वाली कांग्रेस ने दो बाहरी उम्मीदवार खडे किये हैं। सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने एक सीट पर बाहरी उम्मीदवार खडा किया है। इस बारे में जदयू सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा, सभी दलों में यह चलन देखा गया है। जिताउ उम्मीदवार को ध्यान में रखते हुए पार्टियां ऐसा करती हैं।

भाजपा ने जिन 10 बाहरी उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है, उनमें जदयू से आए पांच, दो निर्दलीय (सिवान से ओम प्रकाश यादव और बांका से पुतुल कुमारी) तथा राजद एवं बसपा से आए एक-एक और पूर्व गृह सचिव आर के सिंह शामिल हैं।

जदयू ने जिन 13 बाहरी उम्मीदवारों को खडा किया है, उनमें राजद से आए पांच, भाजपा से आए चार, समाजवादी जनता दल (लोकतांत्रिक) से आए एक और फिल्म निर्माता (प्रकाश झा), एक पूर्व नौकरशाह (के पी रमैय्या) तथा एक बिल्डर शामिल हैं।

एक दल छोडकर दूसरे दल में जाने वालों में राजद के रामकृपाल यादव और जदयू के सुशील सिंह प्रमुख हैं. रामकृपाल यादव को भाजपा ने पाटलीपुत्र से लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती के खिलाफ खडा किया है। जदयू से निष्कासन के बाद भाजपा में आने वाले सुशील सिंह को भाजपा ने औरंगाबाद से टिकट दिया था।

जदयू से निष्कासित एवं मुजफ्फरपुर के सांसद कैप्टन जय नारायण निषाद के पुत्र अजय निषाद को भाजपा ने इसी सीट से टिकट दिया गया था। अजय निषाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर में नरेंद्र मोदी की लहर है और भाजपा यह सीट अपार जन समर्थन के साथ जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+