आसमानी कहर: बिहार-झारखंड में बिजली ग‍िरने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत, भारी बारिश का अलर्ट जारी

पटना। भीषण बाढ़ से जूझ रहे बिहार में आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है, अब स्‍थानीय लोगों को आकाशीय बिजली के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है, बीते 24 घंटे के अंदर राज्‍य में 43 से ज्यादा लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि बिहार में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्‍या 123 पहुंच गई है।

बिहार-झारखंड में आसमानी कहर

बिहार-झारखंड में आसमानी कहर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भागलपुर में पांच, बेगूसराय में पांच, सहरसा में तीन, पूर्णिया में तीन, अररिया में दो, जमुई में दो, कटिहार में दो, खगड़िया में एक, मधेपुरा में एक, दरभंगा में दो मधुबनी में एक, सीतामढ़ी में एक, मोतिहारी में एक और गया में एक की मौत हुई है। पूर्णिया में तीन लोग शामिल है।

झारखंड में भी आसमानी कहर

झारखंड में भी आसमानी कहर

यही हाल उसके पड़ोसी राज्य झारखंड का भी है, यहां के दुमका और जामताड़ा जिलों में 12 लोग बिजली गिरने की चपेट में आने से मारे गए। बता दें कि बिहार में मॉनसून के दौरान बिजली गिरने से लगातार मौतें हो रही हैं। 19 जुलाई को बिजली गिरने से नवादा में 7 बच्चों और 1 जवान की मौत हो गई थी।

भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का अलर्ट

बीते 24 घंटों के दौरान पटना में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में अगले 72 घंट तक के लिए आफत की बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार राज्‍य के 12 जिलों के 1123 पंचायतों में 69.27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश के कारण फिर आने वाली बाढ़ में ये आंकड़े और बढ़ने तय हैं।

72 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट

72 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+