भारत में घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने 1000 से अधिक बार तोड़ा सीजफायर

नई दिल्ली। पाकिस्तानी रेंजर्स रमजान के महीने में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार की सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसाने के लिए पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से 1000 बार से अधिक सीजफायर तोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ की ताक में बैठे आतंकियों को कवर देने के लिए पाकिस्तान ऐसा कर रहा है।

loc

जम्मू कश्मीर सरकार के आग्रह के बाद भारतीय सेना ने रमजान के महीने में जम्मू-कश्मीर में सीजफायर की घोषणा कर रखी है। हालांकि इस बीच सीमा पार से पाकिस्तान सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी का भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस साल इंटरनेशनल बॉर्डर व एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। इनमें 20 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। पिछले महीने 15 से 23 मई तक कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान, एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हुई थी।

इस साल बीते पांच महीनों में उसने 1077 बार गोलीबारी की। फायरिंग की इन घटनाओं में भारत के 20 सैनिकों समेत 46 लोग मारे गए, जबकि 130 से ज्यादा लोग घायल हुए। पाकिस्तान की फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 1577 बार फायरिंग की। इसमें पाकिस्तान के 48 लोग मारे गए, जबकि 265 लोग घायल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+