इमरान खान ने नवजोत सिद्धू को किया फोन, 18 अगस्त को शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न होने के बाद अब नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। 18 अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी उनकी पार्टी पीटीआई की ओर से दी गई है। शपथ ग्रहण को लेकर चल रही तैयारी के बीच पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को फोन किया है और उन्हें शपथ ग्रहण में आने का निमंत्रण दिया है। इस बात की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया है।

नवजोत सिद्धू ने इमरान का न्योता स्वीकारा

नवजोत सिद्धू ने इमरान का न्योता स्वीकारा

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि इमरान खान ने खुद मुझे फोन करके शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है, ऐसे में मैंने भी उनका न्यौता स्वीकार कर लिया है। सिद्धू ने बताया कि इस बात की जानकारी मैंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दी है।

18 अगस्त को इमरान खान का शपथ ग्रहण

18 अगस्त को इमरान खान का शपथ ग्रहण

इससे पहले सिद्धू ने उम्मीद जताई थी कि इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आने वाले दिनों में रिश्ते सुधरेंगे। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नवजोत सिद्धू ने गृह मंत्रालय को दी जानकारी

नवजोत सिद्धू ने गृह मंत्रालय को दी जानकारी

पीटीआई के सीनेटर फैसल जावेद ने शुक्रवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। पीटीआई 25 जुलाई को हुए पाकिस्तान के आम चुनाव में नेशनल असेंबली की 116 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पीटीआई की संसदीय कमेटी ने सोमवार को इमरान को संसदीय दल का नेता और पीएम पद के लिए नामित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+