ओमिक्रॉन: लद्दाख जाने वालों के लिए जरूरी खबर, अगर ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो होगी कार्रवाई
अगर आप लद्दाख जा रहे हैं या फिर आप लद्दाख के निवासी हैं और बाहर की यात्रा करके लौटे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।
लेह, 28 दिसंबर। अगर आप लद्दाख जा रहे हैं या फिर आप लद्दाख के निवासी हैं और बाहर की यात्रा करके लौटे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। लद्दाख प्रशासन के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। लेह जिला प्रशासन ने जनता से कोवडि-19 एसओपी का पालन करने और स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लेह ने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने, होम क्वारंटीन के नियमों का पालन न करने और प्रशासन का सहयोग न करने को लेकर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर रणवीर का 10 साल का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, गोवा से छुट्टी मनाकर लौटा था परिवार
प्रदेश में सामने आए कोरोना के 14 नए केस
बता दें कि पिछले 24 घंटे में लद्दाख में कोरोना के 14 नए केस सामने आए हैं, जिसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 22,105 हो गए हैं। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 219 हो गई है। सभी 14 केस लेह में मिले हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 193 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 141 केस लेह में और 52 केस कारगिल में हैं। जबकि कोरोना से 161 लोग लेह में जबकि 58 लोग कारगिल में मारे गए हैं। वहीं, आज राज्य में 29 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इसी के साथ राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 20,693 हो गया है।
भारत में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,358 केस सामने आए हैं, जबकि ओमिक्रॉन के केसों की संख्या देश में 653 हो गई है। ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस दिल्ली (142) में मिले हैं। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र (141), केरल (57), गुजरात (49) और राजस्थान (43) का नंबर है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं, जिसमें रात्रि कर्फ्यू भी शामिल है। दिल्ली के अलावा कई राज्यों ने भी रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है, ताकि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को टाला जा सके।












Click it and Unblock the Notifications