सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तमिलनाडु की राजनीति पर क्या होगा असर?
सजा होने की वजह से शशिकला को 10 साल तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी। उन्हें चार साल जेल में बिताने होंगे और उसके आगे छह साल तक कोई पद नहीं दिया जा सकता।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहीं शशिकला को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ सह-आरोपी रहीं शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को सुप्रीम कोर्ट ने चार साल के लिए जेल की सजा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तमिलनाडु की राजनीति में होंगे ये बदलाव-

1. 10 साल तक सीएम नहीं बन पाएंगी

2. छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगी

3. शशिकला की जगह नया महासचिव
जयललिता के निधन के बाद शशिकला को AIADMK में महासचिव चुना गया था। महासचिव बनने के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर कब्जा करने के लिए भी प्रयास कर रही थीं। हालांकि अब सजा होने के बाद उनकी जगह अब पार्टी को नया महासचिव चुनना पड़ेगा।

4. पन्नीरसेल्वम बने रह सकते हैं मुख्यमंत्री

5. शशिकला अपना सीएम ला सकती हैं
सजा होने के बावजूद शशिकला पार्टी में अपना दखल बरकरार रखने और सत्ता में असर बनाने के लिए अपनी ओर से किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती हैं। जैसा कि जयललिता ने पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री घोषित करके किया था। हालांकि शशिकला के लिए यह आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications