कांग्रेस को लगा ग्रहण, गुजरात में एनसीपी करेगी BJP का समर्थन

नई दिल्ली। 7 अगस्‍त को पड़ा चंद्रग्रहण कांग्रेस पर कुप्रभाव छोड़ गया। राज्‍यसभा चुनाव को लेकर पहले से परेशान कांग्रेस पर अब एनसीपी ने भी ग्रहण लगा दिया है। गुजरात में मंगलवार को होने वाले राज्‍य सभा चुनावों से पहले राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपना समर्थन भाजपा के उम्‍मीदवार बलवंत सिंह राजपूत को दे दिया है। इसके चलते कांग्रेस उम्‍मीदवार अहमद पटेल के जीतने की संभावना और कमजोर हो गई है।

कांग्रेस को लगा ग्रहण, गुजरात में एनसीपी करेगी bjp का समर्थन

एनसीपी विधायक कांधल जडेजा ने बताया कि पार्टी ने मंगलवार को होने वाले राज्‍यसभा चुनावों में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी ने बीजेपी उम्‍मीदवार बलवंत सिंह राजपूत का समर्थन किया है, ऐसे में हम पार्टी के निर्णय के साथ हैं। गुजरात विधानसभा में एनसीपी के दो विधायक हैं।

Recommended Video

      Gujarat Rajya Sabha Election 2017: Voting starts, trouble for Ahmed Patel । वनइंडिया हिंदी

      राज्‍यसभा चुनाव के लिए गुजरात में कल वोट डाले जाने हैं। 182 सदस्‍यों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 121 विधायक हैं। उसके दो उम्‍मीदवारों राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

      कांग्रेस उम्‍मीदवार अहमद पटेल को राज्‍यसभा में फिर से जाने के लिए 45 विधायकों की जरूरत है, लेकिन कांग्रेसी विधायकों में टूट के चलते उनकी राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

      कांग्रेस पार्टी के गुजरात के 44 विधायकों को सोमवार को ही बेंगलुरु से आणंद लाया गया है। सभी 44 विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच एक रिसॉर्ट में रखा गया है। देखना रोचक होगा कि ये सारे विधायक अहमद पटेल के पक्ष में ही वोट डालते हैं या सोनिया गांधी के इरादों को ग्रहण लगाते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+