बारिश की पहली फुहार ने खोली अयोध्या रेलवे स्टेशन पर निर्माण पोल, बाउंड्री वॉल धराशाई, क्या बोले अयोध्यावासी?
Ayodhya Railway Station: केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार यूपी समेत अन्य राज्यों में स्थित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए हाल के कुछ वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगभगत पूरे हो चुके हैं। राम नगरी में पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ आधरभूत ढांचे को को हाल के केंद्र और प्रदेश सरकार की परियोजनाओं ने काफी मजबूती दी है। लेकिन प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य में खामियां अक्सर अखरती हैं। दरअसल, अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वाल का पहली बारिश में ही धराशाई हो जाना निर्माण की गुणवत्ता पर एक बड़ा सवाल है।
रामायण सर्किट केंद्र सरकार का एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य अयोध्या से रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देना है। इस प्रोजेक्ट के तहत काम लगभग पूरा भी हो चुका है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। लेकिन स्टेशन की बाउंड्री वाल महज चार महीने बाद ही गिर गई। इससे पहले अगर बारिश हुई होती तो शायद ये वॉल पहले ही गिर गई होती।

अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरते वक्त शूट किए गए विडियो में साफ दिख रहा है, कैसे फाउंडेशन के पास पानी जाते दीवार गिर रही है। हालांकि ये कोई मानसून की बारिश नहीं थी। अयोध्या समेत आसपास के कई जिलों में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। प्री मानसून की बारिश में वाउंड्री वाल का गिरना रेलवे स्टेशन के अन्य बड़े निर्माण कार्यों पर भी सवाल खड़े करता है। ऐसे में आयोध्यावासियों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
20 मीटर ढही बाउंड्री वॉल
रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुए अभी केवल चार महीने बीते हैं। लेकिन पहली बारिश में ही बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में हुई बारिश के दौरान दीवार के पास पानी इकट्ठा होते ही गिर गई। स्टेशन की बाउंड्री वॉल लगभग 20 मीटर तक गिर गई।
'दीवार के पास था गड्ढा'
स्थानीय लोगों को मुताबिक, दीवार के पीछे की जमीन ख़ाली थी , कुछ मिट्टी का काम करने वाले ठेकेदारों ने क्षतिग्रस्त दीवार के पीछे के हिस्से में गड्ढा कर मिट्टी निकाल ली थी, जिसके चलते बरसात में पानी भरा और दीवार से लगी मिट्टी खिसकती चली गई और दीवार गिर गई।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
अयोध्यावासियों ने रेलवे स्टेशन का निर्माण करने वाली एजेंसी और अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी RITES और जिम्मेदारों अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। पार्षद नंद कुमार नंदू के मुताबिक, निर्माण एजेंसी की अनदेखी भारी पड़ रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन एक बड़ा प्रोजेक्ट था, जिसके तहत निर्माण एंजेंसी RITES ने काम किया है। पहली बारिश में बाउंड्री वॉल के गिरने के बाद स्टेशन पर हुआ अन्य निर्माण भी गुणवत्ता को लेकर शक के दायरे में आ गया है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ओर निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।
वहीं व्यवसायी पंकज गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को केंद्र और प्रदेश सरकार पर्यटन विकास की दृष्ठि से विकसित कर रही है। लेकिन निर्माण की गुणवत्ता अगर ऐसी ही रही तो उद्देश्य पूरा होना मुश्किल हो जाएगा। गुप्ता ने बाउंड्री वॉल गिरने पर कहा कि गनीमत रही की उसके आसपास यात्री नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मयंक श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वाल गिरने के मामले में निर्माण एजेंसी RITES को जिम्मेदार बताया और कहा की मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक अन्य स्थानीय विशाल ने कहा कि लंबे समय बाद अयोध्या रेवले स्टेशन का विकास हुआ है। राम मंदिर दर्शन के लिए यात्री बड़ी संख्या में अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन से भारत के अधिकतर बड़े स्टेशनों ने निकलने वाली रेलगाड़ियां ठहरती हैं। ऐसे में यात्रियों का सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। रेलेवे स्टेशन पर निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी स्थिति आने से पहले ही इससे निपटने का प्रबंध हो सके।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications