Weather News Live: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया
INDIAN Weather news, दिल्ली एनसीआर समेत पूरा नॉर्थ इंडिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 3- 4 दिन के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह पंजाब, हरियाणा , मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल, तमिलनाडू समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।

LIVE Feed
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर लू का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश: IMD शिमला के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा ने कहा, "चंबा, लाहौल स्पीति और उत्तरी जिले को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर लू चल रही है। कल (14 जून) शिमला शहर में 2014 के बाद दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस था। राज्य में अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना है। हालांकि ऊपरी इलाकों - चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर में लू नहीं चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 18 जून के बाद छिटपुट से लेकर अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।"
दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री
शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज़ किया गया। आज दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहा।
Maximum temperature observed over Delhi dated 15.06.2024. Heat wave to severe heat wave occurred at most places over Delhi today. pic.twitter.com/6CNMKSt0Y6
— ANI (@ANI) June 15, 2024
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी
चंडीगढ़: शहर में भीषण गर्मी और गर्मी का मौसम जारी है।
#WATCH चंडीगढ़: शहर में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। pic.twitter.com/az7rzsj7cX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2024
हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल
उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हिमाचल के कई जिलों में राजस्थान और बिहार जैसी गर्मी पड़ रही है। 14 जून) हिमाचल प्रदेश के ऊना में 43.6 डिग्री तापमान मापा गया, जो राजस्थान के बीकानेर और बिहार के छपरा और पटना से भी ज्यादा रहा।












Click it and Unblock the Notifications