Aaj Ka Mausam:बुंदेलखंड में पारा पहुंचा 45 डिग्री, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट, कब मिलेगी राहत?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है, लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का ताजा अपडेट थोड़ा सा राहत देने वाला है क्योंकि आज से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
जिसकी वजह से पहाड़ों पर एक बारिश होने के आसार हैं और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जिससे तापमान में कमी आएगी, आईएमडी ने दक्षिण भारत में भी बारिश होने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश में कब बारिश होगी
उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की जद में है,। बुंदेलखंड में बांदा का पारा 45°C तक पहुंच गया है, और वाराणसी, प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में लू के थपेड़े मुसीबत बने हुए हैं। आईएमडी ने 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। 28 अप्रैल तक कई जिलों में आंधी -बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में कब बारिश होगी
बिहार में लू के बीच अगले कुछ घंटों में मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 और 25 अप्रैल में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है , जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, अरवल, नालंदा और जहानाबाद में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। आज यहां पर लू चलने के आसार है जिसके लिए येलो अलर्ट घोषित है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 25°C से ऊपर दर्ज हुआ, हालांकि, 26 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। रविवार से मंगलवार तक बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिससे हल्की राहत मिलेगी।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी भीषण गर्मी है, करीब 10 शहरों का तापमान 40°C पार है। पहाड़ी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख रहा है। अगले 3 दिन तक पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के ऊपरी हिस्सों में आंधी, बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।
हिमाचल में में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
शिमला मौसम केंद्र ने बताया कि अगले कुछ घंटों में गर्मी से राहत मिल सकती है। 24 से 29 अप्रैल तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और मंडी में आंधी-तूफान, बारिश, आकाशीय बिजली और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
राजस्थान में भीषण गर्मी जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है और अप्रैल में ही पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मई-जून में स्थिति और बिगड़ने का अनुमान है। आईएमडी ने कई जिलों में हीटवेव अलर्ट घोषित किया है। जयपुर मौसम केंद्र अनुसार, कई जिलों में अधिकतम तापमान 40-42°C के आसपास है, जो सामान्य से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications