Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम का उलटफेर जारी है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मार्च को 10 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है, उनके नाम हैं दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान , कर्नाटक, मिजोरम और आंध्र प्रदेश।

Aaj Ka Mausam

Delhi Rain Alert: दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका

सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के साथ हुई है। दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 16°C रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh ka Mausam: 12 जिलों में रेन अलर्ट

यूपी में आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगले 3 दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 जिलों ( महराजगंज , महोबा, मैनपुरी, मथुरा , मऊ , मेरठ, वाराणसी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद) में येलो अलर्ट जारी है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Bihar Weather Today: बिहार में राज्यों में रेन अलर्ट

बिहार में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहेगा, हालांकि कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। पटना,कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में होगी बारिश

बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जैसे इलाकों में हवा के झोंके 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। यहां 23 से 26 मार्च तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Today: कर्नाटक, आंध्र प्रदेशमें में होगी बारिश

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 मार्च तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, केरल और आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+