Aaj Ka Mausam: बाड़मेर में पारा पहुंचा 42 डिग्री, कई राज्यों में चलेगी 'लू' लेकिन इन 9 राज्यों में Rain Alert
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी ने अप्रैल में ही कहर बरपाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर कई प्रांतों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-पानी का दौर चल रहा है। आईएमडी ने 17 से 19 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत 9 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
तो वहीं उसका कहना है कि बरसात के दौरान इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अधिकांश मैदानी राज्यों में 'लू' के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ , आज शाम तक यहां पर हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल
आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके बाद हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि 17 अप्रैल से राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।
उत्तराखंड-हिमाचल और JK में आंधी-तूफान का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 72 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इसके असर से उत्तराखंड में आंशिक रूप से, वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी
उत्तर प्रदेश में 17 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, रायबरेली, सुलतानपुर सहित कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
अधिकांश राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण हीटवेव का अलर्ट घोषित है, हालांकि केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बरसात के आसार है।














Click it and Unblock the Notifications