हार्दिक को कप्तानी छोड़ने को कहा गया, किसने खुलकर बोला खराब कप्तान, क्या IPL के बीच में रोहित करेंगे MI को लीड

IPL 2026: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल 2026 का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अपने पहले 5 मैचों में से 4 मैच गंवा दिए हैं। लगातार मिल रही हार के बाद अब क्रिकेट जगत में हार्दिक की कप्तानी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

पांड्या के ऊपर फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है और पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भी सलाह आनी शुरू हो गई। मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार मिलने के बाद पांड्या को कप्तानी से हट जाने की नसीहत मिल गई है।

IPL 2026 hardik pandya

​पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मुंबई को इस सीजन में अपनी साख बचानी है, तो हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हट जाना चाहिए और जिम्मेदारी फिर से रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।

​तिवारी ने कहा, "रोहित शर्मा ने 2015 से 2023 के बीच मुंबई को कई ट्रॉफियां जिताई हैं। हार्दिक की कप्तानी बहुत कमजोर नजर आ रही है। अगर समाधान चाहिए, तो हार्दिक को पीछे हट जाना चाहिए। रोहित को कप्तानी से हटाना उनके साथ नाइंसाफी थी।"

पंजाब के खिलाफ मैच में हुई ये बड़ी गलतियां

​मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मिली हार के लिए हार्दिक के दो फैसलों को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया। पहला यह था कि बैटिंग ऑर्डर में गलत बदलाव किया गया। जब टीम को बड़े शॉट्स की जरूरत थी, तब हार्दिक ने विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड से पहले खुद को प्रमोट किया। हार्दिक ने 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए, जिससे टीम की लय बिगड़ गई। तिवारी ने सवाल उठाया कि दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर क्यों नहीं दिया गया? स्ट्राइक गेंदबाज को दूसरे ओवर में लाना समझ से परे था।

हार्दिक पांड्या ने दिए कड़े फैसले लेने के संकेत

​हार की हैट्रिक के बाद हार्दिक पांड्या ने भी स्वीकार किया कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं है। मैच के बाद उन्होंने कहा, "हमें देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। क्या दिक्कत इंडिविजुअल प्रदर्शन में है या हमारी प्लानिंग में? हमें जल्द ही इसका हल निकालना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+