Women Reservation Bill: 'राहुल गांधी को सुनना सबसे बड़ा सिरदर्द', कांग्रेस नेता पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर तीखी बहस हुई, सरकार ने सभी दलों से 33% आरक्षण का समर्थन करने की अपील की है, 16 और 17 अप्रैल की बहस के बाद आज शाम 4 बजे इस बिल पर वोटिंग होनी थी लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबोधन के बाद से एकदम माहौल बदल गया क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कह डाला।
उन्होंने कहा, 'हर कोई जानता है कि जादूगर और कारोबारी के बीच एक साझेदारी है।' जिसके बाद राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मच गया। हिमाचल की मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी की हरकत और बयान को शर्मनाक कहा है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था। वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुज़र रहे हैं, यह एक परेशानी थी। पीठासीन अधिकारी ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने संसद का मज़ाक उड़ाया है, वो ट्रामा और दादी की कहानियों से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं।'
Kangana Ranaut ने राहुल गांधी को पहले कहा था टपोरी
ये कोई पहला मौका नहीं है जब कंगना ने राहुल गांधी पर इस तरह बयान दिया था। पिछले महीने बजट सत्र के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा था। उन्होंने कहा था कि 'हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ही ज़्यादा अनकम्फर्टेबल फील होता है, एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं और किसी को भी ऐ तू ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं, कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते हैं और कहते हैं कि आ जा..आ जा..., बताइए ये कोई तरीका है बात करने का।'
राहुल गांधी ने संसद में क्या-क्या कहा? क्यों मचा हंगामा?
- लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने कहा, 'बालाकोट, नोटबंदी और सिंदूर का जादूगर अचानक पकड़ा गया है लेेकिन एक गलती की उसने और उसके बाद वह जादू कर ही नहीं पाया, मेरी दादी ने गार्डेन में एक बात और समझाई थी मुझे, उन्होंने कहा था कि असली ताकत होती है, वह झुककर काम करती है, अपने आपको दिखाती कभी नहीं है, हर कोई जानता है जादूगर और बिजनेसमैन को।'
- आप दक्षिण भारतीय राज्यों, पूर्वोत्तर राज्यों और भारत के छोटे राज्यों से कह रहे हैं कि BJP को सत्ता में बनाए रखने के लिए, हम आपसे आपका प्रतिनिधित्व छीन लेंगे। यह देश-विरोधी काम से कम नहीं है और हम आपको ऐसा करने की इजाज़त बिल्कुल नहीं देंगे।
- राहुल गांधी की स्पीच के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान पर आपत्ति की और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था. राहुल गांधी ने अपनी बात पर यील्ड करने से इनकार कर दिया और कहा कि आदिवासियों को हिंदू कहते हो और उनको जगह नहीं देते।
- संसद में परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने कहा 'आप (BJP) जो कर रहे हैं वह इसलिए है क्योंकि आप देश की राजनीति में हो रहे घटनाक्रम से डरे हुए हैं, आप अपनी ताकत के कमज़ोर पड़ने से घबराए हुए हैं, और आप भारत के राजनीतिक नक्शे को फिर से बदलने की कोशिश कर रहे हैं।'
- आपने असम और जम्मू-कश्मीर में ऐसा किया, और अब आप यह सोच रहे हैं कि आप पूरे भारत में भी ऐसा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको एक संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता होगी।
- संविधान पर मनुवाद... अमित शाह जी कहते हैं कि जाति जनगणना शुरू हो गई है। उन्होंने दो बार यह बात दोहराई-होशियारी दिखाने की कोशिश करते हुए-कि घरों की कोई जाति नहीं होती। असली मुद्दा यह है कि क्या जाति जनगणना का इस्तेमाल संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के लिए किया जाएगा या नहीं। और अब, आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह है कि जाति जनगणना का अगले 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व से कोई लेना-देना नहीं है।














Click it and Unblock the Notifications