Aaj Ka Mausam: असम-बंगाल समेत 13 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, चलेंगी तूफानी हवाएं

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16-17 अप्रैल 2026 के लिए कुछ राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जहां पर बरसात का अलर्ट जारी है वहां पर बारिश के दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

आईएमडी के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में रेन अलर्ट है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में आज नहीं होगी बारिश

राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा और आसमान में बादल छाने की उम्मीद है। पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में चढ़ेगा पारा, नहीं होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ सहित कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। लखनऊ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

राजस्थान: 16-18 अप्रैल तक गर्मी का प्रकोप

राजस्थान में 16 से 18 अप्रैल तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, बल्कि भीषण गर्मी कहर बरपाएगी। उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। जयपुर में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश: गर्मी का प्रचंड रूप

मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। भोपाल, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर और छिंदवाड़ा सहित अनेक जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल: 16 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल में 16 अप्रैल को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और पुरुलिया सहित कई जिलों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

असम: 16 अप्रैल को बारिश-तूफान

असम में 16 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट है। डिब्रूगढ़, जोरहाट, गुवाहाटी, कछार और लखीमपुर सहित अनेक जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+