देश के 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, बिहार-असम में Red Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के अंदर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी अच्छी -खासी बारिश के आसार है, इसलिए यहां भी लोगों को चेतावनी दी गई है।

Recommended Video

    Weather Alert: Assam में बाढ़ से हालात बिगड़े 23 जिले के करीब 10 लाख लोग प्रभावित | वनइंडिया हिंदी
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    रविवार को आईएमडी ने कहा था कि अगले 4-5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका नहीं है लेकिन हल्की बूंदाबांदी संभव है, तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार-असम में Red Alert

    बिहार-असम में Red Alert

    ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और असम के 10 जिलों में बाढ़ के आसार हैं, बता दें कि धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, बकसा, नालबाड़ी, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट माजुली, शिवानगर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ की चपेट में है, यहां आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते यह राज्य रेड अलर्ट पर है।

     पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी भारी बारिश की आशंका

    पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी भारी बारिश की आशंका

    आईएमडी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं हिमाचल में भी आज मेघ बरस सकते हैं, जबकि राजस्थान में मानसून थोड़ा सुस्त हुआ है , जिसकी वजह से यहां बारिश कम होने के आसार है लेकिन दो -दिन बाद यहां फिर बारिश में तेजी आएगी,एमपी में आज अच्छी खासी बारिश की आशंका है।

    24 घंटों का अलर्ट जारी

    24 घंटों का अलर्ट जारी

    तो वहीं बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है यहां भी अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+