IMD Warning: देश के इन 18 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, हिमाचल में Orange Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 28 और 29 फरवरी को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, विभाग ने कहा है कि इन दो दिनों में हिमाचल के 11 शहरों में भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं और इस वजह से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 28 फरवरी के लिए यलो अलर्ट और 29 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में Orange Alert

हिमाचल में Orange Alert

आपको बता दें कि आज सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं । मौसम के एक बार फ‍िर रुख बदलने से ठंड बढ़ गई है। तो वहीं हिमाचल के मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी हो रहा है, देश के कुछ राज्यों में आज मौसम में बदलाव दिखा है, यूपी, एमपी, बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं ,आईएमडी के मुताबिक आज बिहार और यूपी के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, साथ ही तेज हवाएं भी चलने की अंदेशा है।

देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका है

देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका है

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका है। बारिश के साथ ही कहीं ओले भी गिर सकते हैं तो कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। बारिश का यह दौर 28 और 29 फरवरी तक कायम रह सकता है।

झारखंड के इन जगहों पर बारिश की आशंका

झारखंड के इन जगहों पर बारिश की आशंका

जिन जगहों पर बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, वो हैं झारखंड के गोइलोरम, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, जयशोरम, तो वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार में छिटपुट बारिश की संभावना है, तो वहीं अरुणाचल प्रदेश , हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।

उत्‍तर प्रदेश के सात शहरों में आज बारिश की आशंका

उत्‍तर प्रदेश के सात शहरों में आज बारिश की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है तो वहीं उत्‍तर प्रदेश के सात शहरों में आज बारिश की आशंका है, ये सात शहर हैं बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपूर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी, तो वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी फिर लौट सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+