अगले कुछ घंटों में यूपी के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, इन राज्यों में भी आंधी-पानी का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत के कई राज्यों को शनिवार शाम बारिश की वजह से राहत मिली है को कहीं पर भारी बारिश ने कोहराम मचाया है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

यूपी के कई शहरों में भारी बारिश का अनुमान

यूपी के कई शहरों में भारी बारिश का अनुमान

बता दें कि शनिवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है, यूपी के उन्नाव और कन्नौज में भारी बारिश के चलते 13 लोगों की मौत हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश और बिजली गिरने से कन्नौज में 5 और उन्नाव में 8 लोगों की मौत का शिकार हो गए हैं , जबकि वहीं काफी संपत्ति का नुकसान हुआ। ओले गिरने से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

7 राज्यों में आंधी आने की आशंका

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी आने का अनुमान है, ये राज्य दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब और केरल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने ने कहा है कि इस दौरान 30-50 किमी प्रतिघंटा के रफ़्तार से हवा भी चल सकती है, तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार ,ओडिशा, राजस्थान और नार्थ ईस्ट में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं।

समय से पहले पहुंच गया मानसून

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को ट्वीट करते हुए मानसून के केरल पहुंचने की जानकारी दी, उसने ट्वीट में कहा कि आखिरकार साल 2020 का दक्षिण-पश्चिमी मानसून भारत की धरती पर पहुंच गया है। मानसून ने तय तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। सभी तरह की शुरुआती स्थितियां जिनमें बारिश, ओएलआर वैल्यू, हवा की रफ्तार आदि मेल खा रही हैं। आखिरकार भारतीयों के लिए चार महीने तक चलने वाला उत्सव शुरू हो गया है। हैप्पी मानसून।

भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया

तो वहीं वहीं दूसरी ओर असम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, अकेले असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार धेमाजी, लखीमपुर, दर्रांग, नलबाड़ी, गोलपारा, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के 17 राजस्व इलाकों में 229 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+